रिहाई के बाद ''रावण'' ने किया BJP पर हमला कहा- भाजपा को ना ही सत्ता में रहने दूंगा, ना ही विपक्ष में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2018 10:30 AM

विज्ञापन

लखनऊ : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को सहारनपुर जेल से रिहा कर दिया गया है. रिहाई के बाद उन्होंने भाजपा पर करारा प्रहार किया और कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना ही मेरा उद्देश्‍य है. भाजपा को ना ही सत्ता में रहने दूंगा और ना ही विपक्ष […]

विज्ञापन

लखनऊ : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को सहारनपुर जेल से रिहा कर दिया गया है. रिहाई के बाद उन्होंने भाजपा पर करारा प्रहार किया और कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना ही मेरा उद्देश्‍य है. भाजपा को ना ही सत्ता में रहने दूंगा और ना ही विपक्ष में… यहां चर्चा कर दें कि उनकी रिहाई तय समय से पूर्व ही कर दी गयी है.

यदि आपको याद हो तो चंद्रशेखर आजाद को साल 2017 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनपर सहारनपुर में जातीय दंगा फैलाने के आरोप है. आजाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाये गये थे. यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को चंद्रशेखर को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था. राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि उनकी माँ के आवेदन पर विचार करते हुए उनकी जल्द रिहाई का फैसला लिया गया है.

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बोले लोग- अच्छे दिन कब आयेंगे ?

एक बार फिर सरकार भेज सकती है जेल
जेल से बाहर आते ही चंद्रशेखर ने अंदेशा जताया है कि योगी सरकार एक बार फिर उन्हें जेल भेजने का काम कर सकती है. उनको तय समय से पहले अपनी रिहाई में सरकार की साजिश नजर आ रही है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि सरकार और पुलिस चंद दिनों बाद किसी फर्जी मुकदमे में उन्हें फिर सलाखों के पीछे धकेल सकती है और उनके खिलाफ दोबारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा सकती है. चंद्रशेखर को लगता है उन्हें चुनाव से हटाने के लिए ऐसी साजिश रची जा सकती है.

अमेरिका में अजित डोभाल, विदेश मंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

चंद्रशेखर ने कहा- मैं घबराने वाला नहीं
चंद्रशेखर ने रिहाई के बाद कहा कि भाजपा वालों को मुझसे चुनाव में डर लगता है. लेकिन इससे मैं घबराने वाला नहीं हूं. देश में बहुजनों के खिलाफ होने वाले हर अत्याचार के खिलाफ हम आवाज बुलंद करते रहेंगे और अत्याचारों के खिलाफ हम जंग लड़ते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola