जन्माष्टमी का था अवकाश, अचानक बैंक में बजा चोरी का अलार्म, जब पुलिस पहुंची तो...

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में चूहों के कारण एक बैंक में चोरी का अलार्म बज गया जिसके कारण पुलिस और अधिकारियों में अफरातफरी मच गयी. पुलिस ने बताया कि सोमवार को चूहों के कारण इंडियन बैंक के एक शाखा का अलार्म बज गया. उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में चूहों के कारण एक बैंक में चोरी का अलार्म बज गया जिसके कारण पुलिस और अधिकारियों में अफरातफरी मच गयी.
पुलिस ने बताया कि सोमवार को चूहों के कारण इंडियन बैंक के एक शाखा का अलार्म बज गया.
उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण कोई भी बैंक अधिकारी शाखा में मौजूद नहीं था. पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शाखा प्रबंधक और पुलिस को इसकी सूचना दी जो घटनास्थल पर पहुंचे.
कुमार ने बताया कि अलार्म प्रणाली के नजदीक कुछ चूहों को छोड़कर बैंक में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




