ePaper

संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के लिए योगी ने की डॉ मंसूद हसन से मुलाकात

Updated at : 15 Jun 2018 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के लिए योगी ने की डॉ मंसूद हसन से मुलाकात

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रमके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत ने आज पद्मश्री डॉ मंसूर हसन से मुलााकात की.उनका लखनऊ महानगर में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के सम्मानित विशिष्टजनों से मिलकर मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बताने के साथ ही 2019 के लिए समर्थनमांगनेका […]

विज्ञापन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रमके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत ने आज पद्मश्री डॉ मंसूर हसन से मुलााकात की.उनका लखनऊ महानगर में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के सम्मानित विशिष्टजनों से मिलकर मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बताने के साथ ही 2019 के लिए समर्थनमांगनेका आज कार्यक्रमथा.

योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में पद्मश्री डा. मंसूर हसन, शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के पिता गोपीचंद पाण्डेय, पद्मश्री व थियेटर कलाकार राज बिसारिया, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएन तिलहरी, शिक्षा विशारद प्रो. भूमित्र देव व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही से मिलकर संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के चार वषों की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका भेंट करनेका कार्यक्रम तय किया गया था.

इसके अतिरिक्त संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी मेरठ, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई वाराणसी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी बिजनौर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह बस्ती व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश गोरखपुर में रहनेका कार्यक्रम तय किया गया था.

ग्राम चौपाल कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों से ग्राम चौपाल के माध्यम से संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक आजमगढ़, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता लखीमपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह संत कबीरनगर, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मेरठ, सांसद सत्यपाल सैनी सम्भल, सांसद राघव लखनपाल सहारनपुर, महापौर विनोद अग्रवाल मुरादाबाद, महापौर संजीव वालिया सहारनपुर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola