ePaper

अखिलेश का बड़ा बयान- सीटें छोड़कर भी निभायेंगे गठबंधन धर्म, भाजपा ने कहा- मुद्दाविहीन गठजोड़

Updated at : 11 Jun 2018 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश का बड़ा बयान- सीटें छोड़कर भी निभायेंगे गठबंधन धर्म, भाजपा ने कहा- मुद्दाविहीन गठजोड़

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने एक कार्यक्रम में कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भी सपा-बसपा गठबंधन बना रहेगा. इसके लिए अगर हमें कुछ सीटें छोड़नी पड़ी तो हम छोड़ेंगे. […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने एक कार्यक्रम में कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भी सपा-बसपा गठबंधन बना रहेगा. इसके लिए अगर हमें कुछ सीटें छोड़नी पड़ी तो हम छोड़ेंगे. उन्‍होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा की हार हो.

अखिलेश यादव का बयान ऐसे समय में आया है जब बसपा सुप्रिमो मायावती ने कहा था कि हम दूसरे दलों से गठबंधन करने के लिए तैयार है, लेकिन यह गठबंधन तभी होगा जब हमें सम्‍मानजनक सीटें मिलेंगी. मायावती के इस बयान के बाद अखिलेश का बयान काफी अहम माना जा रहा है.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई लंबी है. इस लड़ाई को पुराने लोगों ने यहां तक पहुंचाया है. इस लड़ाई को हमें और नौजवानों को लड़ना है. इसके तहत हमने बसपा से गठबंधन किया है. अखिलेश ने कहा कि अगर दो-चार सीटें ऊपर-नीचे रहीं तो हम समाजवादी लोग त्याग करने से पीछे नहीं हटेंगे.

मोदी सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि विश्‍व तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमारा देश पीछे होता जा रहा है. हमारे पड़ोसी, पाकिस्‍तान और चीन कभी हमसे काफी पीछे थे. आज देखिए चरन हमे कितना आगे निकल गया है. अखिलेश के बयान के बाद यूपी के मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ और बबुआ (मायावती और अखिलेश) आपस में ही लड़कर समाप्‍त हो जायेंगे.

मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन मुद्दों पर आधारित गठबंधन नहीं है. मुद्दाविहीन गठबंधन कभी काम नहीं कर सकता. आप देखियेगा 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ही यह गठबंधन समाप्‍त हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola