ePaper

योगी सरकार बढ़ाएगी राज्य कर्मचारियों का मकान भत्ता और दूसरी सुविधाएं

Updated at : 09 May 2018 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
योगी सरकार बढ़ाएगी राज्य कर्मचारियों का मकान भत्ता और दूसरी सुविधाएं

हरीश तिवारी/ प्रभात खबर लखनऊ : प्रदेश की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा देने जा रही है. सरकार राज्यकर्मचारियों का मकान भत्ता दोगुना करने के साथ ही सीसीए में भी इजाफा करने जा रही है. इससे राज्य के करीब 25 लाख कर्मचारियों का फायदा होगा. इसके साथ ही सरकार कर्मचारियों को बकाया […]

विज्ञापन

हरीश तिवारी/ प्रभात खबर

लखनऊ : प्रदेश की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा देने जा रही है. सरकार राज्यकर्मचारियों का मकान भत्ता दोगुना करने के साथ ही सीसीए में भी इजाफा करने जा रही है. इससे राज्य के करीब 25 लाख कर्मचारियों का फायदा होगा. इसके साथ ही सरकार कर्मचारियों को बकाया वेतन का 50 फीसदी एरियर भी भुगतान करेगी. असल में राज्य कर्मचारियों के संगठन सरकार से आवास भत्ता और शहरी भत्ता बढ़ाने के लिए अरसे से मांग कर रहे हैं. लेकिन पिछले साल राज्य में योगी सरकार बनने के बाद सरकार ने इस बारे में विभागों से विचार विमर्श करना शुरू किया. ताकि इन विसंगतियों का दूर किया जा सके.
हालांकि पिछले दिनों संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की धमकी भी सरकार को दी थी. अब राज्यकर्मियों के मकान भत्ते को दोगुना करने और सीसीए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है. वहीं राज्यकर्मियों को उनके वेतन के बकाया एरियर के 50 फीसद का भुगतान करने की वित्त विभाग में कवायद तेज हो गयी है. जानकारों का कहना है कि एरियर भुगतान के लिए कैबिनेट बैठक में सहमति बन चुकी है और इस पर अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकृत किया गया है.
मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होते ही एरियर भुगतान का औपचारिक आदेश जारी हो जायेगा. एरियर बकाये की 50 फीसद की यह राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में ही जमा होगी. शेष 50 फीसद एरियर का भुगतान बाद में किया जाएगा. उधर सातवें वेतन आयोग के मद्देनजर राज्य में बनी वेतन समिति की संस्तुति के आधार पर राज्यकर्मियों का मकान भत्ता दोगुना और सीसीए में भी वृद्धि होनी है. समिति की अध्यक्ष रहीं सुश्री वृंदा सरूप फरवरी 2018 में ही अपनी संस्तुति दे चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola