ePaper

कानपुर : आईआईटी कानपुर के छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 19 Apr 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
कानपुर : आईआईटी कानपुर के छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

लखनऊ / कानपुर : आईआईटी कानपुर के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि भीम सिंह नामक छात्र तीन साल से पीएचडी का छात्र था और वह फिरोजाबाद का रहनेवाला था. छात्र आईआईटी परिसर के छात्रावास नंबर […]

विज्ञापन

लखनऊ / कानपुर : आईआईटी कानपुर के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि भीम सिंह नामक छात्र तीन साल से पीएचडी का छात्र था और वह फिरोजाबाद का रहनेवाला था. छात्र आईआईटी परिसर के छात्रावास नंबर आठ में रहता था. उन्होंने बताया कि भीम के साथ के छात्रों ने बताया कि वह आजकल बहुत तनाव में रहता था. छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, क्योंकि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है.

साथ रहनेवाले छात्रों ने बताया कि वह मंगलवार को दिखा था. उसके बाद उसको किसी ने नहीं देखा. एसएसपी कुमार ने बताया कि छात्रों को आज उसके कमरे से बदबू आती मिली, तो वे कमरे के पास गये, लेकिन कमरा अंदर से बंद था. फिर उन्होंने इसके बारे में आईआईटी के अधिकारियों को सूचित किया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने छात्र के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. कमरे में छात्र का शव फंदे से लटकता पाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज उसके घर वालों को सूचित कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola