दलित उत्पीड़न के शोर के बीच लखनऊ पहुंचे अमित शाह ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पहुंचे

लखनऊ : दलित उत्पीड़न के कथित शोर के बीच आज लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यख ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद थे. इससे पहले उन्होंने आज ट्वीट कर महाज समाध सुधारक ज्योतिबा फुले के योगदान को […]
लखनऊ : दलित उत्पीड़न के कथित शोर के बीच आज लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यख ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद थे. इससे पहले उन्होंने आज ट्वीट कर महाज समाध सुधारक ज्योतिबा फुले के योगदान को याद किया. उन्होंने लिखा था कि ज्योतिबा फुले ने माताओं, बहनों को अशिक्षा से मुक्त करके एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा फुले के विचार व उनके द्वारा किये गए कार्य हमको सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/iCh1aNkx4Z
— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2018
शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले यह मानते थे कि जब तक भावी पीढ़ी का निर्माण करने वाली माताएं एवं बहनें अशिक्षा के अंधकार में डूबी रहेंगी तब तक हमारे देश और समाज की वास्तविक उन्नति नहीं हो सकती और इसीलिए उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने पर बल दिया.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा फुले ने किसानों और श्रमिकों के हितों व उनके समृद्ध जीवन के लिए भी अनेकों प्रयास किये और उन्हें शिक्षित और संगठित किया. शाह ने कहा कि उन्होंने युवाओं से आह्वान किया था कि वे समाज, संस्कृति को सामाजिक बुराइयों तथा अशिक्षा से मुक्त करें और एक स्वस्थ तथा सुदृढ़ समाज के निर्माण के लिए आगे आएं. भाजपा ज्योतिबा फुले की जयंती को समता दिवस के रूप में मना रही है. ज्योतिबा फुले महान दलित चिंतक व समाध सुधारक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










