भूत झाड़ने के नाम पर तांत्रिक ने किया महिला के साथ रेप, गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बांदा (उत्तर प्रदेश) : पैलानी थानाक्षेत्र के एक गांव में भूत-प्रेत झाड़ने की आड़ में तांत्रिक ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. थाना प्रभारी शिव प्रसाद ने आज बताया कि मानसिक बीमारी से परेशान चल रही 25 वर्षीय महिला के साथ तांत्रिक दयाराम ने कल रात कथित तौर पर बलात्कार किया. उन्होंने बताया […]
विज्ञापन
बांदा (उत्तर प्रदेश) : पैलानी थानाक्षेत्र के एक गांव में भूत-प्रेत झाड़ने की आड़ में तांत्रिक ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. थाना प्रभारी शिव प्रसाद ने आज बताया कि मानसिक बीमारी से परेशान चल रही 25 वर्षीय महिला के साथ तांत्रिक दयाराम ने कल रात कथित तौर पर बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि महिला ने कमरे से बाहर आकर अपने पति को पूरी घटना बतायी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तांत्रिक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. प्रसाद ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. तांत्रिक को अदालत के समक्ष पेश किया गया और अदालत ने उसे जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










