ePaper

गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव : मतदान कल, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Updated at : 10 Mar 2018 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव : मतदान कल, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

लखनऊ : गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर कल 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराये जाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गये हैं. चुनाव के लिए प्रदेश को 65 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी आवंटित की गयी है. इसके अलावा पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों की अलग से […]

विज्ञापन

लखनऊ : गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर कल 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराये जाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गये हैं. चुनाव के लिए प्रदेश को 65 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी आवंटित की गयी है. इसके अलावा पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों की अलग से तैनाती की जा रही है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र गोरखपुर में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां 970 मतदान केंद्रों व 2141 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराया जाना है.

इसी तरह लोकसभा क्षेत्र फूलपुर में इलाहाबाद जिले की कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां 793 मतदान केंद्रों व 2059 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराया जाना है. फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट के 45 मतदान केंद्र व 95 मतदेय स्थल कौशाम्बी जिले में आते हैं. इलाहाबाद जिले को 30 कंपनी व एक प्लाटून, कौशाम्बी जिले को एक कंपनी व दो प्लाटून तथा गोरखपुर जिले को 33 कंपनी सीएपीएफ आवंटित की गयी है.

कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए इलाहाबाद को 2 कंपनी, कौशाम्बी को 1 प्लाटून व गोरखपुर जिले को 2 कंपनी पीएसी आवंटित की गयी है. जनपदीय पुलिस बल की उपलब्धता इलाहाबाद व गोरखपुर जोन के जिलों से करायीगयी है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपचुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए इलाहाबाद जिले को 660 सब इंस्पेक्टर, 277 हेड कांस्टेबल, 3997 कांस्टेबल व 4702 होमगार्ड उपलब्ध करायेगये हैं. कौशाम्बी जिले को 43 सब इंस्पेक्टर, 34 हेड कांस्टेबल, 217 कांस्टेबल व 322 होमगार्ड दियेगये हैं.

गोरखपुर जिले को 43 इंस्पेक्टर, 845 सब इंस्पेक्टर, 308 हेड कांस्टेबल, 4469 कांस्टेबल व 5065 होमगार्ड आवंटित कियेगये हैं. दोनों लोकसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए तीनों जिलों को कुल 43 इंस्पेक्टर, 1548 सब इंस्पेक्टर, 619 हेड कांस्टेबल, 8683 कांस्टेबल व 10089 होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगायीगयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola