भाजपा का आरोप सपा-बसपा का तालमेल ''स्वार्थ का गठबंधन''

Updated at : 10 Mar 2018 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का आरोप सपा-बसपा का तालमेल ''स्वार्थ का गठबंधन''

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने सपा—बसपा के तालमेल को ‘स्वार्थ का गठबंधन’ करार देते हुए आज कहा कि जनता इस गंठबंधन से हैरान है. भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, ”समाजवादी पार्टी ने पिछले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ नापाक गठबंधन किया था, पर प्रदेश की महान जनता […]

विज्ञापन


लखनऊ :
भारतीय जनता पार्टी ने सपा—बसपा के तालमेल को ‘स्वार्थ का गठबंधन’ करार देते हुए आज कहा कि जनता इस गंठबंधन से हैरान है. भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, ”समाजवादी पार्टी ने पिछले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ नापाक गठबंधन किया था, पर प्रदेश की महान जनता ने इस मौकापरस्त गठबंधन की धज्जियां उड़ा दीं.

अब सपा और बसपा उपचुनाव में साथ खड़े हुए हैं. जनता इस गठबंधन से हैरान है.” उन्होंने कहा कि किसे याद नहीं कि पिछले पंद्रह वर्षों में इन दोनों दलों के बीच क्या क्या हुआ है? गेस्ट हाउस कांड में जहां सपा की अगुवाई में अराजकता की हदें पार करते हुए ना सिर्फ बसपा प्रमुख पर कातिलाना हमला हुआ बल्कि इस घटना के बाद सपा सरकारों में बड़े पैमाने पर बदले की भावना से दलितों पर बेइंतहा अत्याचार किए गये. त्रिपाठी ने कहा कि आज मायावती के फैसले से वे लोग हतप्रभ हैं जिनको सपा सरकारों में हर तरह के जुल्म सहने पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola