ePaper

त्रिपुरा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर यूपी में जश्न का माहौल

Updated at : 03 Mar 2018 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर यूपी में जश्न का माहौल

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने आज कहा कि वामपंथियों के किले को ध्वस्त करके पार्टी ने त्रिपुरा में दो तिहाई से अधिक सीटें जीतने के साथ अपनी विजय पताका फहराई है तथा नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने बड़ी विजय हासिल की है. पूरे प्रदेश में पार्टीरविवारको […]

विज्ञापन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने आज कहा कि वामपंथियों के किले को ध्वस्त करके पार्टी ने त्रिपुरा में दो तिहाई से अधिक सीटें जीतने के साथ अपनी विजय पताका फहराई है तथा नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने बड़ी विजय हासिल की है. पूरे प्रदेश में पार्टीरविवारको प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रत्येक क्षेत्र, जिला, महानगर मुख्यालयों तथा सभी मंडल इकाइयों पर विजय उल्लास दिवस मनायेगी.

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए वहां की सम्मानित जनता को हम हृदय से बधाई देते हैं, साथ ही यह बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व को है. यह सबका साथ सबका विकास के संकल्प तथा सुशासन एवं विकास के नीतियों की जीत है. श्रेष्ठ भारत तथा नया भारत के निर्माण की विजय है एवं राष्ट्रवादी नीतियों व कार्यक्रमों को जनता की मजबूत मुहर है.

महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस जीत के लिए हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हार्दिक बधाई देते हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ने लगातार सफलता की नयी ऊंचाइयां प्राप्त की है. यह भारतीय जनता पार्टी संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में मिली सफलता 2019 में मिलने वाली भारी सफलता की आगाज है, उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्रिपुरा में की गयी जनसभाओं को भी इस सफलता का बड़ा श्रेय है. पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर त्रिपुरा और नागालैंड पार्टी के प्रदर्शन का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola