ePaper

कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए सभी लोगों से बंदूकें वापस ले ले योगी सरकार : वेंकैया नायडू

Updated at : 24 Jan 2018 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए सभी लोगों से बंदूकें वापस ले ले योगी सरकार : वेंकैया नायडू

लखनऊ : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों के पास बंदूक होने को आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण बताया और सरकार से कहा कि वह सभी से हथियार वापस ले. नायडू ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस‘ के उद्घाटन अवसर पर कहा […]

विज्ञापन

लखनऊ : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों के पास बंदूक होने को आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण बताया और सरकार से कहा कि वह सभी से हथियार वापस ले. नायडू ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस‘ के उद्घाटन अवसर पर कहा ‘‘मुझे यह जानकार संतोष है कि प्रदेश सरकार राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिये नीतिगत तथा अन्य बदलाव कर रही है. मगर सबसे पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में और सुधार लाना होगा. जिनके पास बंदूक है, वो सब वापस करें.”

उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों के पास बंदूक है. लोगों के पास हथियार होना ही आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण है. वे हथियार वापस करें. जिनके पास अनाधिकृत रूप से हथियार हैं, वे सबसे पहले वापस करें. अगर किसी के पास बंदूक नहीं होगी, तो उससे कोई नुकसान नहीं होगा. उपराष्ट्रपति ने कहा कि कानून-व्यवस्था शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है. सरकार को समस्याएं विरासत में मिली हैं. इन चुनौतियों को ठीक ढंग से समझा जाना चाहिए. नायडू ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब प्रदेश सरकार खराब कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola