राहुल को अमेठी में करना पड़ा नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना, कांग्रेस MLC ने की SP से बहस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2018 6:55 PM

विज्ञापन

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी की गाड़ियों का काफिला रायबरेली स्थित सलोन से जैसे ही परसदेपुर के लिए रवाना हुआ, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गयी, […]

विज्ञापन

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी की गाड़ियों का काफिला रायबरेली स्थित सलोन से जैसे ही परसदेपुर के लिए रवाना हुआ, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गयी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. इस दौरान रायबरेली से कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सिंह के साथ बहस करते देखा गया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया, जिस पर भाजपा के स्थानीय विधायक दलबहादुर कोरी ने गंभीर आपत्ति व्यक्त की.

अमेठी में भी राजीव गांधी चौक पर राहुल को नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा. वह अपने पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं कर सके. भाजपा नेता एवं स्थानीय कारोबारी राजेश ‘मसाला’ ने राहुल गांधी को लापता सांसद करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ट्रस्ट के लिए किसानों की भूमि हड़पी है और अमेठी के विकास की अनदेखी की है.

ये भी पढ़ें…चर्चा में रहे बिहार के सियासी भोज के बाद लालू कुनबे के सामने के ये हैं चुनौतियां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola