राहुल गांधी कल से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर, पढ़ें…पूरा शेड्यूल

अमेठी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद राहुल गांधी कल से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं नयी ऊर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करने का कार्यक्रम है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता […]
अमेठी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद राहुल गांधी कल से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं नयी ऊर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करने का कार्यक्रम है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि गांधी कल दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे. वह सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद अमेठी पहुचेंगे और मुंशीगंज अतिथि गृह जायेंगे.
इसके बाद 16 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी के मुसाफिरखाने में लोगों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके बाद उनका कार्यक्रम जायस, जगदीशपुर और मोहनगंज जाने का है.अखिलेश सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के अमेठी दौरे से जनता में काफी उत्साह है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अमेठी आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










