ePaper

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद युवती के आत्महत्या करने के मामले में केस दर्ज

Updated at : 04 Jan 2018 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद युवती के आत्महत्या करने के मामले में केस दर्ज

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लावड में युवती की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या करने के मामले पर राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने इस मामले में पुलिस को 48 घंटे में आरोपी को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है. पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) राजेश कुमार ने घटना के संबंध […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लावड में युवती की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या करने के मामले पर राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने इस मामले में पुलिस को 48 घंटे में आरोपी को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है.

पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) राजेश कुमार ने घटना के संबंध में आज बताया कि थाना इंचौली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी पड़ोसी गांव के एक युवक से तय हुई थी. आरोप है कि तीन दिन पहले युवती की एक अश्लील वीडियो किसी अनजान व्यक्ति ने युवती के मंगेतर को भेज दिया. इसके बाद युवती और उसके मंगेतर में विवाद हुआ. युवती के परिजन का कहना है कि इससे परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक के परिजन की तहरीर पर आरोपी शादाब के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. उधर, उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने आरोप लगाया है कि दूसरे संप्रदाय के युवक साजिश के तहत युवतियों को फंसाते हैं और इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है. उन्होंने कहा, हम भाजपा राज में लव जेहाद बर्दाश्त नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola