ePaper

कैबिनेट बैठक : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के गठन को हरी झंडी

Updated at : 02 Jan 2018 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के गठन को हरी झंडी

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन को आज हरी झंडी दे दी. मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया. बैठक के बाद राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग शहरों में मेट्रो काॅरपोरेशन के गठन से परियोजनाओं […]

विज्ञापन

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन को आज हरी झंडी दे दी. मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया. बैठक के बाद राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग शहरों में मेट्रो काॅरपोरेशन के गठन से परियोजनाओं के कार्यान्वयन में विलंब होता था इसलिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के गठन का निर्णय किया गया.

प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ मेट्रो रेल काॅरपोरेशन को पुनर्गठित कर इसे सिंगल स्पेशल परपज वेहिकिल (एकल विशेष प्रयोजन साधन) का स्वरुप दिया जायेगा. योगी सरकार ने यह निर्णय महाराष्ट्र रेल कारपोरेशन (माहा मेट्रो) की तर्ज पर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola