यूपी : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेटे से प्रेम करने वाली लड़की के परिजनों ने वारदात को दिया अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2017 4:26 PM
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में एक महिला को उसके परिवार के सदस्यों के साथ कथित तौर अगवा कर लिया गया और उसके साथ सामूहिकदुष्कर्म किया गया. घटना को पीड़ित महिला के बेटे से प्रेम करने वाली लड़की के परिजनों ने अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शामली जिले […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में एक महिला को उसके परिवार के सदस्यों के साथ कथित तौर अगवा कर लिया गया और उसके साथ सामूहिकदुष्कर्म किया गया. घटना को पीड़ित महिला के बेटे से प्रेम करने वाली लड़की के परिजनों ने अंजाम दिया.
पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शामली जिले के नोजल गांव में हुई और कल सामूहिकदुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. उनके मुताबिक, 26 वर्षीय एक युवक गाजियाबाद में पढ़ने वाली एवं मुजफ्फरनगर के एक गांव की निवासी 24 वर्षीय एक लड़की के प्रेम में पड़ गया. व्यक्ति गाजियाबाद के भोपुरा गांव का एक निवासी है और वह 20 नवंबर को लड़की के साथ फरार हो गया. प्रतिशोध में लड़की के परिजनों ने व्यक्ति के भाई, करीब 40 वर्षीय उसकी मां, पिता और एक रिश्तेदार को 19 दिसंबर को अगवा कर लिया तथा शामली जिले के एक घर में बंद कर दिया.
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उन्हें धमकी दी और मारपीट भी की तथा लड़के की मां के साथ कथितदुष्कर्म भी किया. 25 दिसंबर को खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और उन लोगों को बचा लिया. उन्होंने बताया कि उसी दिन अपहरण का एक मामला दर्ज कर लिया गया और जांच के बाद पुलिस ने कल सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के पिता, गांव के पूर्व प्रधान सहित पिता के दो भाइयों और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आरोपी फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










