अब 10 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को मंजूरी दे सकेंगे मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2017 12:55 PM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने मंत्रियों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें 10 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं मंजूर करने की छूट दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया. मंत्रिमंडल ने बजट मैनुअल के प्रावधानों में संशोधन […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने मंत्रियों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें 10 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं मंजूर करने की छूट दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया.
मंत्रिमंडल ने बजट मैनुअल के प्रावधानों में संशोधन करते हुए प्रदेश के सभी मंत्रियों को 10 करोड़ रुपये तक की लागतवाली परियोजनाओं को मंजूरी देने का अधिकार दे दिया. पहले मंत्री पांच करोड़ रुपये तक की लागत वाले वित्तीय कार्यों एवं परियोजनाओं को स्वीकृति दे सकते थे. हालांकि, 10 करोड़ रुपये से ज्यादा और 25 करोड़ रुपये से कम के भुगतान के लिए संबंधित मंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री से अनुमोदन लेना होगा. मगर, मुख्यमंत्री की मंजूरी जरूरी नहीं होगा. अब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति का अधिकार मुख्यमंत्री के पास रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










