अयोध्या विवाद : शांतिपूर्ण निबटारे का मसौदा छह दिसंबर तक SC को सौंप देगा शिया वक्फ बोर्ड

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि वह अयोध्या विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से निबटारे के लिए छह दिसंबर तक एक मसौदा प्रस्ताव तैयार कर सुप्रीम कोर्ट को सौँप दिया जायेगा. गौरतलब है कि छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिराया गया था. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि वह अयोध्या विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से निबटारे के लिए छह दिसंबर तक एक मसौदा प्रस्ताव तैयार कर सुप्रीम कोर्ट को सौँप दिया जायेगा. गौरतलब है कि छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिराया गया था.
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि वह शंकराचार्यों और महंतों से मिलने के लिए इसी माह अयोध्या जायेंगे. उन्होंने कहा इनमें से कई के साथ मैंने प्रस्ताव की शर्तों पर पहले ही बात कर ली है, ताकि विवाद का आपसी सहमति से शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाला जा सके. रिजवी के अनुसार, जिन लोगों ने उन्होंने बात की उनमें कुछ याचिकाकर्ता भी शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छह दिसंबर तक यह प्रस्ताव तैयार हो जायेगा. रिजवी ने पिछले माह आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से बेंगलूरु में मुलाकात की थी और उन्हें शिया वक्फ बोर्ड के पक्ष से अवगत कराया था, जिसमें कहा गया था कि मंदिर का निर्माण उसी स्थान पर किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




