यूपी में पहली ऐसी सरकार, जिसने बंद कराये अवैध बूचड़खाने : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली ऐसी सरकार है, जिसने राज्य में अवैध बूचड़खानों को पूरी तरह से बंद कराया. उन्होंने कहा कि यह कहना सरासर झूठ है कि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक गोमांस निर्यात होता है. उन्होंने कहा कि सूबे में गोहत्या की बात तो दूर, उससे […]
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली ऐसी सरकार है, जिसने राज्य में अवैध बूचड़खानों को पूरी तरह से बंद कराया. उन्होंने कहा कि यह कहना सरासर झूठ है कि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक गोमांस निर्यात होता है. उन्होंने कहा कि सूबे में गोहत्या की बात तो दूर, उससे क्रूरता से पेश आने वालों की जगह भी जेल में होगी.
मुख्यमंत्री आज विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, कोई उप्र से गोमांस को एक टुकड़ा भी निर्यात करने का दुस्साहस नहीं कर सकता. यह कहना सरासर झूठ है कि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक गोमांस का निर्यात होता है. राज्य में यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में गौ चर भूमि को चिन्हित करने के लिये भू माफिया रोधी कार्यदल का गठन किया है. इसका उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




