यूपी : बांदा में दहेज हत्या के दोषी पति और सास को उम्रकैद

बांदा : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये पति और सास को उम्र कैद की सजा सुनाई है. शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार सक्सेना ने आज बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित प्रथम) शैलोज चन्द्रा की अदालत ने मौदहा थाने के ढीहा […]
बांदा : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये पति और सास को उम्र कैद की सजा सुनाई है. शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार सक्सेना ने आज बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित प्रथम) शैलोज चन्द्रा की अदालत ने मौदहा थाने के ढीहा डेरा निवासी नरेश निषाद और उसकी मां (मृतका की सास) रज्जन को दहेज की खतिर रिंकी को जलाकर मारने का दोषी करार देते हुए कल उम्र कैद और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई.
उन्होंने बताया कि रिंकी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में चार नवंबर 2013 को गयी थी. मृत्यु से पहले मजिस्ट्रेट को दिए बयान में रिंकी ने अपने पति और सास पर दहेज की मांग न पूरी होने पर कैरोसिन छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश : स्विस जोड़े पर हमले के पांचों आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




