''ताज'' विवाद के बीच बोले योगी आदित्यनाथ , ''भारत माता के सपूतों के खून पसीने से बना है ताजमहल''

गोरखपुर (लखनऊ) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि ताजमहल का निर्माण भारत माता के सपूतों के खून पसीने से हुआ है और इसकी सुरक्षा का जिम्मा उत्तर प्रदेश सरकार का है. योगी ने बताया कि वह आगरा में पर्यटन योजनाओं की समीक्षा के लिए अगले सप्ताह वहां जायेंगे. मुख्यमंत्री ने […]
गोरखपुर (लखनऊ) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि ताजमहल का निर्माण भारत माता के सपूतों के खून पसीने से हुआ है और इसकी सुरक्षा का जिम्मा उत्तर प्रदेश सरकार का है. योगी ने बताया कि वह आगरा में पर्यटन योजनाओं की समीक्षा के लिए अगले सप्ताह वहां जायेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि ताज महल को किसने और क्यों बनवाया. ताजमहल एक ऐतिहासिक धरोहर है.
भाजपा नेता संगीत सोम के ताजमहल पर दिये गये विवादास्पद बयान के बाद मुख्यमंत्री योगी की यह टिप्पणी आयी है. मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कहा, यह मायने नहीं रखता कि ताज महल को किसने और क्यों बनवाया. यह भारत माता के सपूतों के खून पसीने से बना है. यह पूरी दुनिया में अपने वास्तु के लिये मशहूर है. यह एक ऐतिहासिक धरोहर है और हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
अब ताजमहल व आगरा के लिए 370 करोड़ के बड़े प्लान के साथ सामने आये योगी आदित्यनाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




