यूपी : विवाहित व्यक्ति शादी से एक दिन पहले दुल्हन को लेकर हुआ फरार, फिर...

Published at :17 Oct 2017 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : विवाहित व्यक्ति शादी से एक दिन पहले दुल्हन को लेकर हुआ फरार, फिर...

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक विवाहित व्यक्ति शादी से एक दिन पहले एक दुल्हन को लेकरफरारहो गया. इससे क्रोधित होकर लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की और एक पूर्व सभासद की पिटाई भी कर दी. लड़की की आज देहरादून से बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले […]

विज्ञापन

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक विवाहित व्यक्ति शादी से एक दिन पहले एक दुल्हन को लेकरफरारहो गया. इससे क्रोधित होकर लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की और एक पूर्व सभासद की पिटाई भी कर दी. लड़की की आज देहरादून से बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले कल रात जनकपुरी थाने के खानआलमपुराका का ही रहने वाला शादीशुदा व्यक्ति बिलाल उसे लेकर भाग गया.

पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने बिलाल के घर पहुंच तोड़फोड़ की. जब इलाके के पूर्व सभासद नदीम अंसारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनकी भी धुनाई कर दी. उन्होंने कहा कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व सभासद को मुक्त कराया. प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस युवक और युवती दोनों की तलाश कर रही है और जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पुलिस युवक की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola