ePaper

BJP विधायक पर स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से मारपीट का आरोप जांच के आदेश

Updated at : 15 Sep 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
BJP विधायक पर स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से मारपीट का आरोप जांच के आदेश

बलिया : बलिया जिले में भाजपा विधायकधनंजय कनौजिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की कथित पिटाई और अपशब्द प्रयोग के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिये हैं. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आज यहां बताया कि सीयर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जी. पी. चौधरी ने कल रात उनसे […]

विज्ञापन

बलिया : बलिया जिले में भाजपा विधायकधनंजय कनौजिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की कथित पिटाई और अपशब्द प्रयोग के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिये हैं. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आज यहां बताया कि सीयर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जी. पी. चौधरी ने कल रात उनसे मुलाकात करके भाजपा विधायक धनन्जय कनौजिया के विरद्ध एक शिकायती पत्र दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह को इस मामले में जांच सौंपी गयी है.

डॉक्टर चौधरी ने आज संवाददाताओं से बातचीत में पुलिस तथा अधिकारियों को भेजा गया शिकायती पत्र जारी किया और कहा कि बिल्थरा रोड क्षेत्र से भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया गत 13 सितंबर की शाम को उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने आये थे. कनौजिया मरीजों को खाना खिलाने के संबंध में 300 रुपये का हिसाब मांगने लगे.

चौधरी के मुताबिक उन्होंने विधायक को हिसाब का रजिस्टर दिखाया लेकिन वह आग बबूला हो गये और उन्हें मारा-पीटा तथा गाली-गलौज की. वहां मौजूद चिकित्सकों तथा कर्मचारियों ने उन्हें बचाया. विधायक ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी है. इस घटना के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है.

यह भी पढ़ें-
यूपी : डॉक्टर का अपहरण, 55 लाख रुपये फिरौती की मांग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola