यूपी : डॉक्टर का अपहरण, 55 लाख रुपये फिरौती की मांग

Updated:
विज्ञापन
यूपी : डॉक्टर का अपहरण, 55 लाख रुपये फिरौती की मांग

इटावा : इटावा जिले में अज्ञात लोगों ने एक डॉक्टर का अपहरण कर 55 लाख रपये फिरौती की मांगी है. अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी होम्योपैथी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश पांडेय रोज की तरह कल भी मैनपुरी के करहल कस्बे में स्थित अपने क्लिनिक जाने के […]

विज्ञापन

इटावा : इटावा जिले में अज्ञात लोगों ने एक डॉक्टर का अपहरण कर 55 लाख रपये फिरौती की मांगी है. अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी होम्योपैथी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश पांडेय रोज की तरह कल भी मैनपुरी के करहल कस्बे में स्थित अपने क्लिनिक जाने के लिये घर से निकले थे. वह बस से आया-जाया करते थे.

उन्होंने बताया कि कल दोपहर बाद तक क्लिनिक न खुलने पर मरीजों ने शाम को डॉक्टर के घर पर फोन किया तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. शाम को डॉक्टर की पत्नी विमला देवी के पास किसी का फोन आया और उसने डॉक्टर का अपहरण करने की बात कहते हुए उनकी रिहाई के लिये 55 लाख रुपये फिरौती की मांग की. विमला देवी ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने पति के अपहरण और फिरौती की मांग किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है.

यह भी पढ़ें-
बच्चों के प्रति जागरूक होने की पहली जिम्मेदारी अभिभावक की : न्यायमूर्ति सप्रू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola