ePaper

यूपी : पिता और पति के सामने बंदूक की नोक पर विवाहित से सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 05 Sep 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी : पिता और पति के सामने बंदूक की नोक पर विवाहित से सामूहिक दुष्कर्म

सहारनपुर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना रामपुर मनिहारान के अन्तर्गत एक विवाहिता से उसके पिता और पति के सामने कथित रूप से सामूहिकदुष्कर्म किया. पुलिस अधीक्षक (देहात) विधा सागर मिश्रा नेसोमवार को बताया कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि गत […]

विज्ञापन

सहारनपुर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना रामपुर मनिहारान के अन्तर्गत एक विवाहिता से उसके पिता और पति के सामने कथित रूप से सामूहिकदुष्कर्म किया. पुलिस अधीक्षक (देहात) विधा सागर मिश्रा नेसोमवार को बताया कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि गत 24 अगस्त को अपनी बेटी व दामाद के साथ जा रहा था तभी रास्ते में रेलवे लाइन के पास पांच लोगों ने उन्हें तमंचे की नोंक पर रोक लिया और खेत में ले जाकर सबको बांध दिया.

तहरीर में आरोप लगाया कि दोनों के सामने उसकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया. मिश्रा ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376 और 395 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिये भेज दिया है जबकि पांचों अभियुक्त फरार है.

ये भी पढ़ें…बलात्कार पीडि़ता को लगातार मिल रही है जान से मारने की धमकी, CM योगी से लगायी मौत की गुहार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola