ePaper

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को मिली केशव प्रसाद माैर्य की जगह, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये

Updated at : 31 Aug 2017 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को मिली केशव प्रसाद माैर्य की जगह, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये

नयी दिल्ली/लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. मौर्य अभी तक प्रदेश की कमान संभाल रहे थे. पांडेय उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. मौर्य अभी तक प्रदेश की कमान संभाल रहे थे. पांडेय उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट से सांसद हैंकेंद्र की मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास विभाग के राज्य मंत्री हैं. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. वर्ष 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गयी है. पांडेय के कंधे पर वर्ष 2012 में हुए लोकसभाऔर 2014 में विधानसभा के आम चुनावों के प्रदर्शन को दोहराने की जिम्मेदारी होगी.

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुझ पर पार्टी की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है. मैं पार्टी का अदना सा कार्यकर्ता हूं.मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जो भरोसा जताया है वह मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं इस पर खड़ा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा. मेरी पहली प्राथमिकता होगी पार्टी को और मजबूत बनाना. प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों की बदौलत मैं पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में वर्ष 2012 पार्टी द्वारा किये गये प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा. मैंने केंद्रीय नेतृत्वसे अपने को केंद्र सरकार में मंत्री पद से मुक्त करने का आग्रह किया है जिससे मैं अपना पूरा ध्यान प्रदेश में लगा सकूं.

उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाने के बाद भाजपा की अगली चुनौती प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव था. प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में उप-मुख्यमंत्री का पद दिया गया है तभी से नये प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गयी थी. भाजपा में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा है, ऐसी स्थिति में केशव मौर्य की जगह नये प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी थी. मोदी सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेनेवाले महेंद्र नाथ पांडेय की छवि बेदाग और संघर्षशील नेता की है. प्रदेश से राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति बनने के बाद राजनीतिकदृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए काफी महत्चपूर्ण राज्य है. समाज सेवा में सक्रिय रहे महेंद्र नाथ पांडेय छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा भाजपा में जिन नामों पर चर्चा चल रही थी, उनमें संजीव बालियान, स्वतंत्र देव सिंह और अशोक कटारिया के नाम शामिल थे. महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के पीछे भाजपा ने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की चाल चली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola