ePaper

मोदी, योगी की छवि बिगाड़नेवाले बसपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, फेसबुक पर पोस्ट की थी तसवीर

Updated at : 07 Jun 2017 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी, योगी की छवि बिगाड़नेवाले बसपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, फेसबुक पर पोस्ट की थी तसवीर

अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि खराब करनेवाली तसवीर पोस्ट करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जलाली कसबे के बहुजन समाज पार्टी के नेता शंकर लाल पिप्पल ने चार जून को प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि खराब करनेवाली तसवीर पोस्ट करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जलाली कसबे के बहुजन समाज पार्टी के नेता शंकर लाल पिप्पल ने चार जून को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की छवि खराब करनेवाली तसवीर फेसबुक पर पोस्ट की थी. इसी गांव के जावेद आलम ने यह फोटो अपने फेसबुक पेज पर साझा की थी.

पीएम मोदी के सोशल मीडिया का खर्च जानकर आप रह जायेंगे दंग, पढें पीएमओ ने सिसोदिया को क्या दिया जवाब

मंगलवार को अलीगढ़ के भाजपा नेता एवं छर्रा के विधायक रवींद्रपाल सिंह और शहर की मेयर शकुंतला भारती ने इस मुद्दे को पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष उठाया और शिकायत दर्ज करायी. मंगलवार शाम को ही पुलिस ने बसपा नेता और उसकी पोस्ट शेयर करनेवाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola