गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची फोरेंसिक टीम

Updated at : 12 Oct 2021 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची फोरेंसिक टीम

Kanpur News: कानपुर में कुछ दिन पहले गुलमोहर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर परिजन सवाल उठा रहे थे, जिसके बाद मंगलवार को फोरेंसिक टीम क्राइम सीन रीक्रिएट करने घटना स्थल पर पहुंची.

विज्ञापन

Kanpur News: गुलमोहर अपार्टमेंट में दुष्कर्म के बाद युवती की दसवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर पीड़ित परिवार ने सवाल उठाए थे. मंगलवार को इसी घटना का डमी सीन करने गुलमोहर अपार्टमेंट फोरेंसिक टीम पहुंची. डमी टेस्ट के माध्यम से हत्या और आत्महत्या की घटना का रिहर्सल हुआ.

कल्याणपुर एसीपी व एडिमिशन डीसीपी ने मौके पर पहुंच कर डमी टेस्ट करवाया. वहीं, डीसीपी वेस्ट ने बताया कि जो भी सीन रीक्रिएट हुआ, वो जांच का विषय है. लखनऊ की विशेष फोरेंसिक टीम ने सीन को अलग-अलग तरह से री क्रिएट किया है, जिसकी जांच की जाएगी. जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा की हत्या हुई थी या आत्महत्या.

Also Read: अखिलेश यादव का कानपुर से चुनावी शंखनाद, विजय यात्रा शुरू कर बोले- योगी सरकार ने लोगों को धोखा दिया क्या था पूरा मामला
undefined

दरअसल, 21 सितंबर को कानपुर के एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से नीचे गिरकर एक युवती की मौत हो गई थी. यह घटना शहर के पॉश इलाके में स्थित गुलमोहर रेजीडेंसी अपार्टमेंट की है. बताया गया था कि घटना के तीन दिन पहले ही इस युवती को कानपुर की मॉडर्न डेयरी के मालिक ने पर्सनल असिस्टेंट की नौकरी दी थी.

Also Read: Kanpur News: कानपुर के कुरसौली गांव में डेंगू से 2 की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 15
undefined

मृतक युवती की मां ने आरोप लगाया था कि डेयरी मालिक काम के बहाने बेटी को अपने फ्लैट पर ले गया और दुष्कर्म का विरोध करने पर उसे 10वीं मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola