Kal Ka Mausam: UP में कभी बारिश तो कभी धूप, 30 से ज्यादा जिलों में कल बारिश का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Aug 2024 3:36 PM
Kal Ka Mausam UP
Kal Ka Mausam UP: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि बारिश की तीव्रता में कमी आई है. कल 30 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है.
Kal Ka Mausam UP: यूपी में मौसम मौसम की आंख मिचौनी चल रही है. कभी बारिश होने लगती है तो कभी तेज धूप चमकने लगता है. हालांकि प्रदेश में मानसून अभी भी एक्टिव है. राजधानी लखनऊ, बस्ती, गोंडा समेत कई इलाकों में बुधवार को बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 30 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि कल (Kal Ka Mausam) यानी 22 August को लखनऊ, गोंडा, बहराइच, अमेठी, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, सहारनपुर,पीलीभीत, बिजनौर, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद समेत कई और जिलों में बारिश हो सकती है.
30 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट
यूपी में धूप छांव के खेल के बीच मौसम विभाग ने कल (Kal Ka Mausam, 22 August UP Weather) यूपी के 30 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि फिलहाल मौसम की जो स्थिति है उससे लगता है कि बारिश के साथ-साथ लोगों को बीच-बीच धूप के दर्शन भी होते रहेंगे. IMD ने लखनऊ, अयोध्या, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, मुरादाबाद, सोनभद्र समेत कई और जिलों में बारिश की संभावना जताई है.
यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम
यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है. प्रदेश में मानसून एक्टिव है. कई इलाकों में बारिश भी हो रही है. लेकिन, बारिश की तीव्रता में कमी आई है. मौसम (UP Weather Updates) में बदलाव के कारण बारिश के साथ-साथ तेज धूप भी निकल रही है. कई इलाकों में धूप के कारण उमस भरी गर्मी से भी लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले कुछ दिनों में यूपी के अलग अलग जगहों पर अच्छी बारिश की संभावना जताई है.
टला नहीं है बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसून की जोरदार बारिश हुई है. इस कारण प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं. नदी किनारे बसे कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के कई इलाकों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा.
Also Read: यूपी-दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
छपरा में SC-ST आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










