Uttar Pradesh News: IPS की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, हॉस्टल के कमरे में फर्श पर मिला शव

Lohia Law University
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक आईपीएस की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.
Uttar Pradesh News: लखनऊ के राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हुई है. छात्रा का शव हॉस्टल कमरे के फर्श में पाया गया. जिस छात्रा की मौत हुई है, वह आईपीएस अधिकारी की बेटी है. छात्रा एलएलबी थर्ड ईयर की छात्रा थी.
Uttar Pradesh News: हॉस्टल के कमरे में मिला छात्रा का शव
आईपीएस की बेटी का शव हॉस्टल के एक कमरे में मिला. कमरे के फर्श पर छात्रा का शव पड़ा हुआ पाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एनआईए दिल्ली में आईजी के पद पर हैं मृतक छात्रा के पिता
राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में जिस छात्रा की मौत हुई है, उसके पिता एनआईए दिल्ली में आईजी पद पर तैनात हैं. आईपीएस की बेटी की मौत के बाद छात्रों में हड़कंप है. छात्रा के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
छात्रा की मौत क्यों और कैसे हुई ?
लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत से दहशत का माहौल है. छात्रा की मौत कैसे और क्यों हुई अभी तक पता नहीं चल पाया है. छात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वो रात में अपने कमरे में गई थी. लेकिन जब उसके साथी कमरे में पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था. खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया गया. अंदर छात्रा बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी हुई थी. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पीएम मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










