ePaper

आसमानी आफत का अलर्ट! यूपी में 26 मई तक आंधी-बारिश का कहर

Updated at : 23 May 2025 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

सांकेतिक तस्वीर

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: अवध समेत उत्तर प्रदेश के हर इलाके में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर जैसे कई जिलों में रहवासियों को तपती गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने 26 मई तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इस दौरान वज्रपात और तेज आंधी-तूफान के आसार भी जताए गए हैं.

वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 23 मई (UP Aaj Ka Mausam) को यूपी के कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई के आसपास इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. (UP Heavy Rain Alert)

यह भी पढ़ें- यूपी को मिली नई उड़ान, पीएम मोदी ने किए 19 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन

यह भी पढ़ें- सेमेस्टर के आखिरी दिन बुझ गया एक होनहार सपना, MNNIT छात्र ने की आत्महत्या

आंधी-तूफान के आसार

इसके अलावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ (Rain Alert in Lucknow), बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटे से चलने की संभावना है. (Heavy Thunderstorm Alert in UP)

IMD का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. साथ ही 24, 25 और 26 मई तक बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए IMD की तरफ से प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola