Govardhan Yojana : गोवर्धन योजना से बढ़ी किसानों की आमदनी, जानें तीन प्रमुख योजनाओं के बारे में
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Oct 2025 2:47 PM
सीएम योगी गाय को दुलारते हुए
Govardhan Yojana : गोवर्धन पूजा में सीएम योगी ने गोसेवा की. इसके बाद उन्होंने कहा कि गोवंश भारत की समृद्धि का आधार रहा है.
Govardhan Yojana : दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन के बाद उन्होंने गायों और गोवंश को गुड़ और केला खिलाकर सेवा की. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गोवंश भारत की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गोसंरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार अभिनव प्रयास कर रही है.
गोसेवा के बीच आत्मीय संवाद
गोरखनाथ मंदिर परिसर की गोशाला में सुबह आयोजित पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोमाताओं को तिलक लगाया, माला पहनाई और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने गायों को पुकार- पुकार कर दुलारा और उन्हें गुड़ व केले खिलाए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और कल्याण की कामना की.
गोवंश संरक्षण के लिए तीन प्रमुख योजनाएं
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए तीन प्रमुख
योजनाएं संचालित हैं.
1. निराश्रित गोवंश स्थल योजना – इसके तहत प्रत्येक गोवंश के पालन-पोषण के लिए सरकार प्रतिमाह 1500 रुपये प्रदान कर रही है.
2. सहभागिता योजना – जो भी किसान चार निराश्रित गोवंश की देखभाल अपने स्तर पर करता है, उसे 6000 रुपये तक की मासिक सहायता दी जाती है.
3. कुपोषित परिवारों के लिए योजना – जिन माताओं और बच्चों को कुपोषण से जूझना पड़ता है,
ऐसे परिवारों को आश्रय स्थलों से ब्याई हुई गाय दी जाती है. साथ ही उनकी देखभाल के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं. सीएम योगी ने कहा कि इन योजनाओं के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग कुपोषण से सुपोषण की ओर बढ़े हैं. वर्तमान में प्रदेश में लगभग 16 लाख गोवंश का भरण-पोषण राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा है.
गोवर्धन योजना से बढ़ी किसानों की आमदनी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू की गई गोवर्धन योजना ने किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस और इथेनॉल उत्पादन के जरिए किसानों को गोबर से भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है. इससे ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में प्रदेश तेजी सेआगे बढ़ रहा है.
“गोवर्धन पूजा हमारी कृषि परंपरा का प्रतीक”
सीएम योगी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारत की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था और गोसंस्कृति का प्रतीक है. दीपावली जैसे महापर्व से जुड़ा यह आयोजन हमें अपनी परंपरा और मूल्यों से जोड़ता है. उन्होंने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गो पूजन और गोसेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ. गोवंश हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था और आस्था—तीनों का केंद्र है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










