Good News : एक साथ 5000 महिलाओं को मिलेगी नौकरी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Apr 2025 10:22 AM
HPCL recruitment 2025
Good News : मिशन रोजगार के तहत यूपी परिवहन निगम में 5000 महिला परिचालकों की भर्ती होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया महिला सशक्तिकरण और रोजगार वृद्धि के उद्देश्य से की जा रही है. महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्ति की जाएगी. संविदा परिचालकों को परिवहन निगम द्वारा निर्धारित अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के अनुसार वेतन मिलेगा.
Good News : उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार नौकरी देने जा रही है. दरअसल, परिवहन निगम में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 5000 महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक के रूप में भर्ती की जाएगी. यह भर्ती प्रक्रिया महिला सशक्तिकरण और रोजगार वृद्धि के उद्देश्य से की जा रही है. यह भर्ती प्रक्रिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
योग्यता और विशेष वेटेज
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास इंटरमीडिएट और सीसीसी (CCC) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा, निम्नलिखित योग्यताओं के आधार पर 5% वेटेज दिया जाएगा.
1. एनसीसी (NCC) ‘बी’ प्रमाणपत्र
2. एनएसएस (NSS) प्रमाणपत्र
3. भारत स्काउट एवं गाइड संस्था का राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र
4. राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र
कहां होगी तैनाती?
सरकार ने महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए हैं कि उनका गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्ति की जाएगी. संविदा परिचालकों को परिवहन निगम द्वारा निर्धारित अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के अनुसार वेतन मिलेगा.
08 से 17 अप्रैल तक रोजगार मेले का आयोजन
परिवहन मंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 08 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विभिन्न शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे.
रोजगार मेले का कार्यक्रम
08 अप्रैल: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
11 अप्रैल: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
15 अप्रैल: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज
17 अप्रैल: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
ऑनलाइन आवेदन और प्रमाणपत्र सत्यापन
इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी. प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा.
महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
महिला अभ्यर्थियों को स्किल डेवलपमेंट के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा. यदि किसी प्रशिक्षण कोर्स की आवश्यकता होगी, तो परिवहन निगम स्वयं प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा और इसका खर्च यूपी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन द्वारा वहन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










