महिलाओं को अपनी सोच से चलाना चाहते हैं BJP और RSS, बेटियों से माफी मंगवाने पर भड़की डिंपल यादव
एफआईआर दर्ज होने पर भड़कीं डिंपल यादव
Up News: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शनकारियों और युवाओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार की वादाखिलाफी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि आंदोलन की समाप्ति इस वादे पर हुई थी कि किसी भी बच्चे पर FIR नहीं होगी.
Up Politics: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शनकारियों और युवाओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार की वादाखिलाफी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा "आंदोलन खत्म ही इस बात पर हुआ था कि किसी भी हमारे बच्चे पर, बेटियों पर FIR नहीं होगी, तो आखिरकार FIR हुई ही क्यों? आप तो अपनी बात से पीछे हट गए, आपने तो धोखा दे दिया. डिंपल यादव के इस बयान के बाद सरकार की कार्रवाई पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. उन्होंने मांग की है कि युवाओं और बेटियों पर दर्ज सभी मुकदमों को तत्काल निरस्त किया जाए.
अपनी बात से पीछे हटी सरकार
समाजवादी पार्टी की संसद डिम्पल यादव ने आंदोलन समाप्त होने के बावजूद युवाओ और बेटियों पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर सरकार पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्होंने कहा आंदोलन खत्म ही इस बात पर हुआ था कि किसी भी हमारे बच्चे पर, बेटियों पर FIR नहीं होगी, तो आखिरकार FIR हुई ही क्यों? आप तो अपनी बात से पीछे हट गए, आपने तो धोखा दे दिया. सरकार का अपनी बात से पीछे हटने पर सांसद डिम्पल यादव ने उनपर कई सवाल उठाए.
विपक्ष का सरकार पर आरोप
विपक्ष ने केंद्र सरकार और सत्ताधारी संगठन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि देश को केवल आर.एस.एस. (RSS) और भाजपा की विचारधारा से चलाया जा रहा है. नेता ने कहा कि इस विचारधारा को चुनौती देने का काम 'Gen-Z' (नई पीढ़ी) के युवाओं ने किया है. इसी वजह से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और खास तौर पर देश की बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है.
यह भी पढ़े: प्रयागराज अस्पताल की अव्यवस्था डिप्टी सीएम ने लगाई फटकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










