ePaper

नेपाल से सटे जिले में अवैध अतिक्रमण पर सीएम योगी सख्त, मदरसे-ईदगाह पर हुई कार्रवाई

Updated at : 05 May 2025 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
CM Yogi

सांकेतिक तस्वीर

Illegal madrasas: सीएम योगी के निर्देश के बाद नेपाल से सटे जिले पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी में अवैध मदरसो और मस्जिदों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Illegal Madrasas: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना स्वीकृति वाले धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही. पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी में रविवार को स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया. इस दौरान श्रावस्ती में शासकीय भूमि पर बने अवैध मदरसे और ईदगाह को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई.

अवैध मदरसों के खिलाफ की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

श्रावस्ती जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि शासकीय भूमि पर बने अवैध और बिना मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. इसमें जमुनहा तहसील के मदरसा रिजविया गौसिया उलूम खलीफतपुर, मदरसा दारूल उलूम गरीब नवाज रजा ए मुस्तफा इमलिया करनपुर और मदरसा इस्लामिया अरबिया तलिमुल कुरआन कुंडा शामिल थे. इसके अलावा, भिनगा तहसील के मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत गौसे आजम बन्ठिहवा, इकौना तहसील के मदरसा इस्लामिया चिन्तयो गरीब नवाज अलीनगर और अवैध ईदगाह खांवापोखर पर भी कार्रवाई की गई.

सिद्धार्थनगर में मिले 21 अवैध निर्माण

सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) और अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में कुल 21 धार्मिक स्थलों (4 मस्जिद और 17 अवैध मदरसे) शामिल हैं. प्रशासन की तरफ से 19 अतिक्रमणों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं, जबकि दो मदरसों के खिलाफ अवैध कब्जा हटाने का काम किया गया.

यह भी पढ़ें- नागालैंड के शैक्षणिक अनुभव से सुधरेगी यूपी की शिक्षा, SCERT प्रतिनिधिमंडल ने किया पांच दिवसीय दौरा

यह भी पढ़ें- Video: सिर्फ 10 मिनट और बिछा देंगे लाशें… किसान नेता के बिगड़े बोल, देखें वीडियो

बलरामपुर में 39 मदरसे मिले

बलरामपुर के ADM ने बताया कि अब तक 39 अवैध मदरसे, धार्मिक स्थलों की पहचान हुई है, जिनमें से 24 अवैध इमारतों को सील कर दिया गया है. सार्वजनिक भूमि पर 19 अवैध कब्जे चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से सात से कब्जा हटा लिया गया है. बाकी 12 में से छह को नोटिस जारी की गई है और तय अवधि के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, छह अन्य सार्वजनिक भूमि में से चार पर वन विभाग और दो पर लोक निर्माण विभाग कार्रवाई करेगा.

अवैध कब्जा हटाने की हुई कार्रवाई

पीलीभीत जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि रविवार को सार्वजनिक भूमि पर स्थित एक मस्जिद की पहचान की गई. मस्जिद को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है. इस अवधि के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दो दिनों के भीतर सार्वजनिक भूमि पर तीन अवैध अतिक्रमण की पहचान की गई. रविवार को एक अवैध मजार की पहचान हुई है. प्रशासन और पुलिस ने यहां से एक मस्जिद, एक मजार और दो ईदगाहों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की, जिनमें से एक ईदगाह को सील कर दिया गया है.

बहराइच में 158 अवैध अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई

बहराइच के डीएम और एसपी ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर 158 अवैध अतिक्रमण से कब्जा हटा लिया गया है. रविवार को एक अवैध ईदगाह से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया. कुल 24 स्थानों पर अवैध कब्जे की पहचान की गई और उन पर कार्रवाई की गई. 10 मदरसे सील कर दिए गए, जबकि तीन को हटा लिया गया है.

यह भी पढ़ें- धर्म संसद में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, हिन्दू राष्ट्र सहित 7 प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola