योगी ने उद्धव से बात की, कहा- साधुओं के हत्यारों को कतई बख्शा न जाये

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 2:05 AM

विज्ञापन

लखनऊ : महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं और उनके ड्राइवर की मॉब लिंचिंग के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात वहां के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की. योगी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. इस पर सीएम उद्धव ने कहा कि […]

विज्ञापन

लखनऊ : महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं और उनके ड्राइवर की मॉब लिंचिंग के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात वहां के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की. योगी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. इस पर सीएम उद्धव ने कहा कि दोषियों को किसी भी बख्शा नहीं जायेगा. सीएम योगी ने साधुओं की हत्या पर शोक संवेदना प्रकट की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया कि पालघर,महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के संतों, स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के संबंध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए आग्रह किया. महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यह बताया गया कि कुछ लोग गिरफ्तार कर लिये गये हैं तथा शेष को चिह्नित कर सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola