Cyber Crime : कोरोना के बहाने साइबर शातिर कर रहे ठगी, आप इनके जाल में न फंसें

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 12:53 AM

विज्ञापन

प्रयागराज : हेलो सर…कोरोना के कारण बैंक कुछ दिन के लिए बंद होने वाले हैं. आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है, जल्दी से कार्ड और खाता के नंबर बता दें ताकि उसको अपडेट कर दिया जाए. जी हां, अगर किसी अनजान नंबर से आपके मोबाइल फोन पर इस तरह की कॉल आती है तो […]

विज्ञापन

प्रयागराज : हेलो सर…कोरोना के कारण बैंक कुछ दिन के लिए बंद होने वाले हैं. आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है, जल्दी से कार्ड और खाता के नंबर बता दें ताकि उसको अपडेट कर दिया जाए. जी हां, अगर किसी अनजान नंबर से आपके मोबाइल फोन पर इस तरह की कॉल आती है तो सतर्क हो जाएं. ऐसा न हो कि आप भी साइबर शातिर के झांसे में फंसकर ठगी का शिकार हो जाएं और आपके खाते से रकम ही गायब हो जाए.

कोरोना वायरस के बहाने अलग-अलग तरीके से झांसा देकर साइबर शातिर इन दिनों लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम वालों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है. तमाम लोग अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब और स्मार्ट फोन के जरिये ही काम कर रहे हैं. इस स्थिति का लाभ उठाकर साइबर शातिर लोगों के पास तरह-तरह के लिंक भेजकर जालसाजी कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस अधिकारी साइबर अटैक से सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं.इस तरह जाल में फंसा रहे शातिर-पीएम केयर फंड, सीएम केयर फंड से मिलते-जुलते नाम की फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजकर कर रहे जालसाजी.-अलग-अलग मोबाइल कंपनी के नाम से मुफ्त डॉटा का लालच देकर एप डाउनलोड करने की रिक्वेस्ट भेजी जा रही.

कोरोना वायरस से बचने और उसे भगाने के नाम पर फर्जी मेडिकल उपकरण का लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे.- लॉकडाउन के दौरान घर बैठकर पैसा कमाने और बैंक बंद होने का भी झांसा देकर शातिर लोगों को फंसा रहे.इस तरह बरतें सावधानी-केयर फंड में दान देने के लिए अधिकृत वेबसाइट पर जाकर जानकारी करें.- मुफ्त डॉटा, घर बैठे नौकरी और मेडिकल उपकरण के झांसे में बिल्कुल न फंसें.- अनजान नंबर से कॉल करके प्रलोभन देने वालों के लालच में न आएं.- बैंक खाता और एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से भी शेयर न करें.- धोखाधड़ी की कोशिश करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत करें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola