यूपी में होमवर्क नहीं करने की सजा, टीचर ने छात्रा का हाथ तोड़ा

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक विद्यालय प्रधानाध्यापक ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक सात साल की छात्रा की इतनी पिटाई कर दी कि उसका हाथ टूट गया. नगर कोतवाली के प्रभारी डी. के. श्रीवास्तव ने बताया है कि राधा गुप्ता नाम की लड़की एक निजी स्कूल में कक्षा एक की […]
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक विद्यालय प्रधानाध्यापक ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक सात साल की छात्रा की इतनी पिटाई कर दी कि उसका हाथ टूट गया. नगर कोतवाली के प्रभारी डी. के. श्रीवास्तव ने बताया है कि राधा गुप्ता नाम की लड़की एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है. उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि होमवर्क पूरा नहीं होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशाल ने उसकी पिटाई करके हाथ तोड़ दिया.
उन्होंने बताया कि छात्रा को आज इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस मामले में दर्ज मुकदमें की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




