UP : पहले बहन को छेड़ा, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2016 1:17 PM

विज्ञापन

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है. घटना छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में हुई है. बहन से […]

विज्ञापन

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है. घटना छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में हुई है.

बहन से करता था छेड़खानी

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने आज यहां बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र के ढोरौली गांव का निवासी दीपक धोबी 16 कल शाम बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहा था. रास्ते में मिश्रौलिया पुलिया के पास सोनू मिश्रा नामक युवक ने उसे रोककर पूछा कि वह उसकी बहन के साथ छेड़खानी क्यों करता है.

कुल्हाड़ी से कई बार किया वार

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी शुरु हो गयी. बात बढ़ने पर सोनू ने कुल्हाड़ी से दीपक पर कई वार किये जिससे उसकी मौत हो गयी. सोनू दीपक का शव पुलिया के नीचे फेंक कर भाग गया.

कुल्हाड़ी बरामद

झा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता नारद की तहरीर पर सोनू और ज्योतिष मिश्रा नामक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. सोनू को आज हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद करके गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola