खरमास बीतते ही शहर में दिखने लगा लग्न का असर, जाम से बढ़ी मुश्किलें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 3:12 AM
बलिया : खरमास बीतते ही शहर में लगन का असर दिखने लगा है. मकर संक्रांति के दूसरे दिन, गुरुवार को शहर पूरे दिन जाम की चपेट में रहा. मुख्य मार्ग के साथ ही बाजार में भी जबरदस्त भीड़ रही. खरीददारों के साथ ही दुकानदारों के चेहरे पर भी खरमास बीतने की खुशी दिखी. मौसम ने […]
बलिया : खरमास बीतते ही शहर में लगन का असर दिखने लगा है. मकर संक्रांति के दूसरे दिन, गुरुवार को शहर पूरे दिन जाम की चपेट में रहा. मुख्य मार्ग के साथ ही बाजार में भी जबरदस्त भीड़ रही. खरीददारों के साथ ही दुकानदारों के चेहरे पर भी खरमास बीतने की खुशी दिखी. मौसम ने भी पूरा साथ दिया. ग्रामीण इलाकों से तमाम लोग परिवार के साथ शादी-विवाह के लिए खरीददारी करने पहुंचे थे. सड़क पर जाम के कारण वाहनों की पार्किंग को लेकर भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










