ePaper

अखिलेश और मायावती दोनों ''धोखेबाज'' : शिवपाल

Updated at : 19 Jan 2019 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश और मायावती दोनों ''धोखेबाज'' : शिवपाल

बलिया (उप्र) : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती को ‘धोखेबाज’ बताया. सहतवार कस्बे के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा कि सपा-बसपा गठबंधन ‘बेमेल’ है. अखिलेश और मायावती भरोसेमंद नहीं बल्कि ‘धोखेबाज’ हैं. दोनों ने सपा संरक्षक […]

विज्ञापन

बलिया (उप्र) : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती को ‘धोखेबाज’ बताया.

सहतवार कस्बे के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा कि सपा-बसपा गठबंधन ‘बेमेल’ है. अखिलेश और मायावती भरोसेमंद नहीं बल्कि ‘धोखेबाज’ हैं. दोनों ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को धोखा दिया है.

इसे भी पढ़ें…

यूपी से ही होगा अगला पीएम, कौन होगा जनता तय करेगी : मायावती

शिवपाल ने कहा कि बसपा ने 1993 में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के 17 माह बाद ही मुलायम को धोखा दे दिया था, उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सपा में विघटन हो लेकिन चुगलखोरों व चापलूसों ने विघटन करा दिया.

इसे भी पढ़ें…

मैं नहीं चाहता डिंपल अगला चुनाव कन्नौज से लड़े: अखिलेश यादव

बड़े भाई रामगोपाल यादव पर सपा को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए शिवपाल ने कहा कि रामगोपाल यादव के कारण ही सपा की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बुरी स्थिति हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola