यूपी : छठ पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2018 12:17 PM

विज्ञापन

बलिया (उप्र) : शहर कोतवाली के रामपुर महावल ग्राम में छठ पूजा के पंडाल में बिजली का कार्य कर रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात्रि छठ पूजा के पंडाल में बिजली का कार्य कर रहे अमित यादव (26) और आशीष कुमार (25) करंट की […]

विज्ञापन

बलिया (उप्र) : शहर कोतवाली के रामपुर महावल ग्राम में छठ पूजा के पंडाल में बिजली का कार्य कर रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात्रि छठ पूजा के पंडाल में बिजली का कार्य कर रहे अमित यादव (26) और आशीष कुमार (25) करंट की चपेट में आ गए.

ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई. इससे पहले, जब युवकों को अस्पताल लाया गया तब ग्रामीण इमरजेन्सी विभाग में चिकित्सक को नहीं पा कर नाराज हो गए और हंगामा करने लगे. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola