यूपी के इस स्कूल में ‘भारत माता की जय बोलने’ पर है पाबंदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

बलिया : यूपी के बलिया जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में ‘भारत माता की जय’ बोलने पर पाबंदी और प्रतिबंध नहीं मानने वाले छात्रों को सजा देने के खुलासे से संबंधित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं. जिलाधिकारी […]
विज्ञापन
बलिया : यूपी के बलिया जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में ‘भारत माता की जय’ बोलने पर पाबंदी और प्रतिबंध नहीं मानने वाले छात्रों को सजा देने के खुलासे से संबंधित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं.
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को बताया कि उन्होंने वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच के आदेश दिये हैं और जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. खंगारौत ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कठोर कार्रवाई की जायेगी.
बिल्थरा रोड स्थित मानस मंदिर नामक सामाजिक संस्था के प्रबंधक शिव कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्होंने संस्था के अन्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को जीएमएएम इंटर कॉलेज का दौरा किया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों से बातचीत की गयी. वीडियो में बातचीत के दौरान अर्थशास्त्र के अध्यापक संजय पांडेय यह कहते दिख रहे हैं कि उनके विद्यालय में वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने पर पाबंदी है.
उन्होंने बताया कि विद्यालय में अगर कोई छात्र गलती से प्रार्थना के समय राष्ट्र गान के बाद भारत माता की जय बोलता है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है. उन्होंने बताया कि एक छात्र ने प्रार्थना के समय भारत माता की जय बोल दिया तो उसे धूप में खड़ा करके मुर्गा बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




