ePaper

अफसर घूस मांगे तो घूसा दो, नहीं माने तो जूता दो : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

Updated at : 06 Jun 2018 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
अफसर घूस मांगे तो घूसा दो, नहीं माने तो जूता दो : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

विवादित बयान देने वाले बलिया के बेरैया के विधायक फिर चर्चा में आये बलिया : भारतीय जनता पार्टी के बलिया के बैरैया से विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने अफसरों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें पीटने की बात कही है. मंगलवार को उन्होंने अफसरों […]

विज्ञापन


विवादित बयान देने वाले बलिया के बेरैया के विधायक फिर चर्चा में आये

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के बलिया के बैरैया से विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने अफसरों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें पीटने की बात कही है. मंगलवार को उन्होंने अफसरों के लिए चेतावनी दिवस का आयोजन किया और अपने समर्थकों को कहा कि अगर वे घूस मांगें तो उन्हें घूसा मारो. उन्होंने यह भी कहा है कि वेश्या सरकारी अफसरों से अच्छे हैं, वे पैसा लेकर काम तो करती हैं ये तो वह भी नहीं करते हैं.

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कोई अफसर घूस मांगे तो उसका बयान रिकार्ड कर लो और उसे मेरे पास लेकर आओ. अगर वे अपना काम नहीं करते हैं, तो उन्हें हम सबक सिखाएंगे और फिर भी नहीं माने तो जूतों से पीटेंगे. उन्होंने नारा दिया : घूस मांगे तो घूसा दो, नहीं माने तो जूता दो.

हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयानों का बचाव करते हुए कहा कि लोगों के मुद्दों पर वे जेल जाने को भी तैयार हैं. सुरेंद्र सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर कई बार विवाद में पड़ चुके हैं. एक बार उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रावण की बहन शूर्पनखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम बताया था.

हाल में कैराना लोकसभा उपचुनाव व नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को जिम्मेवार बताया था और कहा था कि अगर कुछ मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से नहीं हटाया गया तो पार्टी की हार हो जाएगी. एक बार उन्होंने यहां तक कह दिया था कि भाजपा पारदर्शी सरकार देने मेंं सक्षम नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola