Aaj Ka Mausam: UP में दोबारा सक्रिय हुआ Monsoon, 30 जिलों में आज भारी बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट

Published by : Aman Kumar Pandey Updated At : 02 Aug 2024 9:03 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: राजधानी लखनऊ स्थित मौसम विभाग केंद्र ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: यूपी में मॉनसून के दुबारा सक्रिय होने से आने वाले दिनों में भारी बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है. राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र की ओर से शुक्रवार 02 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. 

rain alert

UP के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert in UP) 

मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मरोहा, बरेली, पीलीभीत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, अशाहजहांपुर, संभल, जालौन और आसपास के इलाको में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: Rain Alert: अगले 24 घंटे में दिल्ली UP MP समेत देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई प्रदेशों भारी बारिश का अलर्ट (Weather Update Today)

मौसम विभाग (Weather Forecast) की पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों (Weather Next 24 Hours) के दौरान, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read:Rahul Gandhi On ED: राहुल गांधी ने किया दावा, चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED का होगा रेड

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola