Weather Updates: IMD ने जारी किया UP में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Kolkata: People cross a road amid rains, in Kolkata, Saturday, June 25, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI06_25_2022_000117A)
Weather Updates: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी अगले 3 दिन तक गरज और बिजली के साथ बारिश का अनुमान जताया है.
Weather Update: उत्तर प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून ने दस्तक तो दी, लेकिन एक दो दिन की बारिश के बाद बादल वापस नहीं लौटे. चिलचिलाती धूप से परेशान राजधानी लखनऊ के लोगों को अब बारिश का बेसब्री से इंतजार है. दरअसल मानसून के आने से अब तक शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई है. हालांकि, प्रदेशवासियों को मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में देश के अधिकतर राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक सहित कई राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




