ePaper

UP News: नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूटर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार, यहां पढ़े यूपी की 5 बड़ी खबरें

Updated at : 15 Sep 2022 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूटर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार, यहां पढ़े यूपी की 5 बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए नवाबगंज थाने बुलाए गए एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस मामले में नवाबगंज थाने के प्रभारी पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

नोएडा में नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के तुगलपुर गांव में 11 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने पर पुलिस ने उसके ट्यूटर को गिरफ्तार किया है. थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 11 वर्षीय छात्रा पूर्व सैनिक श्याम सिंह के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी. उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि श्याम सिंह ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है.

undefined
दो ट्रकों की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर दो ट्रकों ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर एक ही परिवार के 35 सदस्य सवार थे और एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे, जबकि दूसरे ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी. अधिकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों के मरने और 30 अन्य के घायल होने की खबर है.

undefined
यूपी रेरा का बकाया न देने पर बिल्डर का कार्यालय सील

उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) का करोड़ों रुपया का बकाया न देने पर तहसील दादरी के अधिकारियों ने एक बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया है. दादरी के उप-जिलाधिकारी आलोक गुप्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिल्डर केलटेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का यूपी रेरा पर 3.74 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसकी वसूली के लिए रेरा ने रिकवरी नोटिस जारी किया था.

undefined
पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए नवाबगंज थाने बुलाए गए एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस मामले में नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

undefined
दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि 11 सितंबर की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले तूफानी यादव ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola