UP Chunav 2022 में ताल ठोकने के मूड में है बिहार की ये क्षेत्रीय दल, बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन

Updated at : 08 Aug 2021 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 में ताल ठोकने के मूड में है बिहार की ये क्षेत्रीय दल, बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन

UP Chunav 2022 Latest News: बिहार की प्रमुख क्षेत्रीय दल मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी, जीतन राम मांझी की हम पार्टी और चिराग पासवान की लोजपा के साथ जेडीयू भी यूपी के चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है. इन दलों के यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी ने बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनावी शंखनाद से पहले बिहार की क्षेत्रीय पार्टियां तैयारी शुरू कर दी है. सत्ताधारी एनडीए के तीनों घटक दल जेडीयू, वीआईपी और हम पार्टी चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कमर कस ली है. बताया जा रहा है कि ये तीनों पार्टियां आगामी यूपी चुनाव में अपने कैंडिडेट उतार सकती हैं. वहीं इन दलों के यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी ने बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है.

सियासी गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो बिहार की वीआईपी पार्टी, जेडीयू और हम पार्टी चुनावी रणनीति के तहत सक्रियता बढ़ा दी है. पिछले दिनों फूलन देवी की पुण्यतिथि पर वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम करने का भी ऐलान किया था, लेकिन पुलिस परमिशन का हवाला देकर रोक दिया था. वहीं बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में मुकेश सहनी फिर से यूपी में कार्यक्रम कर सकते हैं.

इधर, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह (Lalan Singh) ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी यूपी में चुनाव लड़ेगी और लोगों के उम्मीद पर खड़ा उतरेगी. साथ ही ललन सिंह ने कहा कि पहले हम बीजेपी से बात करेंगे और बात नहीं बनने पर अकेले लड़ेंगे. हालांकि यूपी चुनाव लड़ने को लेकर जेडीयू (jdu) ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया है.

Also Read: बिहार में लोकसभा से पहले कभी भी हो सकता है विधानसभा का चुनाव, आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान का दावा

जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की पार्टी भी चुनाव लड़ने के मूड में– बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हम और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा भी यूपी चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी में है. चिराग पासवान ने पिछले दिनों बयान देते हुए कहा था कि हमारी स्थिति वहां पर बेहतर है और हम चुनाव लड़ेंगे. वहीं जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी चुनावी समर में उतरने की बात कह चुके हैं.

कास्ट वोटरों पर नजर- बता दें कि बिहार के अधिकतर क्षेत्रीय दलों की नजर यूपी चुनाव में कास्ट वोटरों पर है. वीआईपी के मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) निषाद वोटरों को लगातार गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं चिराग पासवान की नजर पूर्व के चुनाव में जीते कुछ सीटों पर है. बताया जा रहा है कि बिहार की ये क्षेत्रीय पार्टियां अगर मजबूती से चुनाव लड़ती है, तो यूपी में बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकती है.

Also Read: ‘अगर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव, तो BJP से गठबंधन नहीं’, राजभर ने क्यों कही यह बात?

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन