बेगूसराय के बछवाड़ा में वाहन जांच के दौरान 185 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी व बरामद स्मैक.

Begusarai News : पुलिस को देख दोनों बाइक सवार युवक भागने लगे. शक के आधार पर पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा.

विज्ञापन

बेगूसराय (बछवाड़ा) से डबलु कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Begusarai News : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मुरलीटोल के समीप एनएच-28 पर रविवार देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी तीन पंचायत के रानी गांव निवासी नंद कुमार यादव के पुत्र आशुतोष कुमार तथा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी मनोज कुमार के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है.

मुरलीटोला के पास कार्रवाई, तराजू बरामद

मामले को लेकर तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशीले पदार्थ का एक कारोबारी एनएच-28 के रास्ते से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर बछवाड़ा थाना पुलिस ने मुरलीटोल के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान अलग-अलग बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 185 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया.

पुलिस ने दोनों बाइक सहित आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है.

Also Read: रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन